फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU will perform by tying the animals in the police station

थाने में पशुओं को बांध कर प्रदर्शन करेगी भाकियू

Tue, 29 Jun 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
BKU will perform by tying the animals in the police station
छपार/रोहना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भाकियू का धरना 34वें दिन भी जारी है। ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि थाना प्रभारी झूठे मुकदमे दर्ज कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने सुधार नहीं किया तो थाने पशुओं को बांधकर भाकियू प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

सोमवार को टोल प्लाजा भाकियू धरने पर ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि गांव तेजलहेड़ा में दो दिन पूर्व बच्चों में झगड़ा हो गया था। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने एक युवक पर बच्चे के साथ कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। थाना प्रभारी ने बिना कोई जांच किए मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। चेतावनी दी कि उन्होंने कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया तो थाने में पशु बांधकर प्रदर्शन करेंगे। सिंभालकी प्रधान राजेंद्र उर्फ पोपी, इकबाल कुरैशी, तोसीन, प्रवेश गुर्जर, शीशपाल, कय्यूम अंसारी, राजकुमार, अलीजी, दीपक, शशि, सुनील त्यागी आदि मौजूद रहे7
विज्ञापन

उधर, रोहाना मुजफरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहा। कुशलवीर सिंह ने कहा कि खेती से जुड़े आंदोलन के साथ अब जल्द ही अगला आंदोलन युवाओं की आवाज बनकर बेरोजगारी के खिलाफ होगा। मौके पर आदेश बाबा, बबलू त्यागी, अनिल त्यागी, पंकज भगत, अकरम, अमित त्यागी, सोनू धीमान, ठाकुर रामभूल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed