{"_id":"61ccad6fa3beb3338834d720","slug":"bku-tomar-s-demonstration-at-the-police-station-muzaffarnagar-news-mrt571285328","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू तोमर का थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू तोमर का थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू तोमर का थाने पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, भोपा। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी और प्रदेश संगठन मंत्री साजिद के नेतृत्व में थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस की कार्यप्रणाली का विरोध जताते हुए एक ज्ञापन उच्च अधिकारियों के नाम थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।
भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि हाल ही में सीकरी निवासी उनके एक पदाधिकारी के विरुद्ध चौकी प्रभारी ने रंजिश के चलते मुकदमा कायम कराया हैं। पासपोर्ट आदि के नाम पर भी लोगों से वसूली की जाती है। निर्दोष को न्याय नहीं मिल पा रहा। सीकरी में जिला बदर की गिरफ्तारी प्रकरण में हुए मुकदमे दर्ज की जांच पड़ताल कर निर्दोष लोगों को मुकदमे से बाहर किए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में मांगों का निस्तारण न हुआ, तो थाने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा। मौके पर मीडिया प्रभारी वाजिद रजा, बिजेंद्र उपाध्याय, बॉबी सहरावत, ऋषिपाल, अखलाक प्रधान, अनिल धामा, शमशाद व अजय त्यागी मौजूद रहे।