फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU Tomar blocked the protest against the agriculture law

भाकियू तोमर ने कृषि कानून के विरोध में जाम लगाया

Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BKU Tomar blocked the protest against the agriculture law
जानसठ में भाकियू तोमर के धरना प्रदर्शन में बोलते वक्ता। - फोटो : KHATAULI
भाकियू तोमर ने कृषि कानून के विरोध में जाम लगाया
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग के खतौली तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर जाम लगाया गया। जाम लगने के कारण वाहनों का काफिला लग गया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर भ्रष्टाचार एवं तीनों कृषि कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग के खतौली तिराहे पर जाम लगाकर भ्रष्टाचार एवं तीनों कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना देकर विद्युत निगम के एसडीओ एवं ब्लॉक के बीडीओ संत प्रकाश एवं अन्य कई अधिकारियों को घंटों बंधक बनाए रखा और जनता की समस्याओं का निष्पक्ष निस्तारण करने के लिए कहा। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने तहसील और ब्लाक में भ्रष्टाचार, गन्ने के मूल्य में वृद्धि और सरकार की गलत नीतियों व तीनों काले कृषि कानूनों को लेकर सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। कहा कि इस सरकार से तो पिछली सरकार ही अच्छी थी। इस बार इस सरकार को उखाड़ फेंक देंगे। क्योंकि यह सरकार पूर्ण रूप से आम जनता को परेशान कर रही है। इस दौरान भारतीय तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने पुलिस विभाग को निशाने पर लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम जयेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने भी किसानों के समर्थन में हुंकार भरी। सीओ शकील अहमद संबंधित अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed