{"_id":"57c1e37c4f1c1b5f6fd4ee08","slug":"bku-stpo-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने प्रदर्शन कर ट्रेन रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने प्रदर्शन कर ट्रेन रोकी
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खतौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोकते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए रेलवे की ओर से एक्वायर की गई भूमि का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर करीब 10 मिनट तक पैसेंजर ट्रेन को रोके रखा। इसके बाद उन्होंने जानसठ रोड पुल के नीचे धरने के लिए जगह तय की।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता जानसठ रोड स्थित पुल के नीचे पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने दो सितंबर को प्रस्तावित धरने के लिए निशानदेही की। जिसमें भट्ठियां लगाने की जगह को भी चिह्नित किया गया।
इसी दौरान दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गई। जिसे देख कर कार्यकर्ता ट्रेन की ओर दौड़ लिए। जिलाध्यक्ष ने ट्रेन के चालक को नीचे उतार कर करीब 10 मिनट तक को रोके रखा। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर बढ़ गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो सितंबर को मुआवजे की मांग को लेकर किसान जानसठ मार्ग पुल के नीचे ट्रैक के बीच में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। जितेंद्र, धीरज, अमरनाथ, अतीक, मोमीन, शमीम, नसीम, मुस्तफा, जुल्फकार, नरेश, प्रमोद, विजय, सतपाल, मोहर, धर्मपाल, मंतबीर, मांगेराम, राजपाल, पाल्ले, उदयवीर, विजयपाल, सुशील, चांदपाल आदि शामिल थे।