फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU starts indefinite strike on highway

भाकियू का हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Thu, 09 Jul 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
BKU starts indefinite strike on highway
रामपुर तिराहे पर धरना पर एसपी सिटी,एडीएम को समस्या से अवगत कराते भाकियू जिला अध्यक्ष धीरज लाटिया? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू का हाईवे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। नेशनल हाईवे और रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर भाकियू ने रामपुर हाईवे के कट पाइंट पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि जब तक किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिलता धरना जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा एसपी सिटी को भी घंटों अपने बीच बैठाए रखा। बाद में डीएम के नाम एक ज्ञापन उन्हें दिया गया।

बृहस्पतिवार को भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रामपुर चौराहे पर पहुंचे। पहले एक बंद पड़े ढाबे पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को धरने के बारे में बताया गया। उसके बाद पैदल मार्च कर हाईवे के कट पाइंट पर धरना शुरू कर दिया गया। सूचना पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार व एसपी सिटी सतपाल अंतिल धरने पर पहुंचे। उन्होंने डीएम के आने तक धरना स्थगित करने को कहा। भाकियू मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सर्किल रेट से भी कम दरों पर मुआवजा देकर सरकार किसानों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जो भूमि अधिग्रहण की गई है उस भूमि का प्रतिकर अकृषिक दरों पर घोषित किया जाए और धारा-31 के अनुसार पुनर्वास का एवार्ड घोषित किया जाए। जो भूमि रेलवे लाइन के लिए अधिगृहीत की गई है, उसका समान भूमि समान प्रतिकर का निर्धारण होना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग -58 को घोषित एवार्ड में अगणित त्रुटियों को ठीक कराया जाए और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ जिन किसानों को नहीं मिला उनके खाते में राशि भेजी जाए। अनाप-शनाप बिजली बिलों तथा फैक्टरियों से फैल रहे प्रदूषण पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी धरना जारी रहेगा। पांच दिन बाद डीएम कार्यालय पर धरना शुरू होगा। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ओमपाल मलिक, युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुंडीर, अंकित चौधरी, मांगेराम त्यागी, विकास शर्मा, बब्बल ठाकुर, तारिक, नौमान, मुरसलीन, शहजाद त्यागी, गुलफाम खुड्डा, बाबर प्रधान, मुकेश पुंडीर, मामेश ठाकुर, बबलू त्यागी व शमशाद उर्फ काला, मुसर्रफ त्यागी धरने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed