फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU's strike continues at toll plaza

टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी

Tue, 13 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BKU's strike continues at toll plaza
टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून हाईवे के टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना 49 वें दिन भी जारी है। निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि गांव में किसानों के डोल व चकबंदी के छोटे विवाद बड़े झगड़ों में बदल जाते हैं, जिससे भाईचारा खत्म हो जाता है। उनके गांव में किए गए फैसलों को पुलिस नहीं मान रही है।

मंगलवार को टोल प्लाजा धरनास्थल पर मांगेराम त्यागी ने कहा कि गांव किसानों के डोल व चकबंदी के छोटे झगड़ों का पंच निराकरण करें, जिससे किसानों का बहुत नुकसान होने से बच जाएगा और भाईचारा भी बना रहेगा, लेकिन गांव के फैसले को पुलिस व तहसील कर्मी सुविधा शुल्क के लालच में नहीं मान रहे हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि अपने झगड़ों को तहसील व पुलिस में न ले जाए वर्ना वे लोग आर्थिक शोषण करेंगे। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि जो फैसले गांव में पंच फैसला करते है उन्हें मानना चाहिए। सरदार बूटा सिंह, नरेंद्र सिंह, राजा गुर्जर, कय्यूम अंसारी, शशि गुर्जर, तोहसीन, मुकीम, सुनील त्यागी, सरदार कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। रोहाना में भी मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे के रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed