{"_id":"618eaf57fe369d4b512bdcc9","slug":"bku-s-ruckus-at-sugarcane-committee-office-muzaffarnagar-news-mrt5645772109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति कार्यालय पर भाकियू का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति कार्यालय पर भाकियू का हंगामा
विज्ञापन
बुढ़ाना में गन्ना समिति कार्यालय पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना समिति कार्यालय पर भाकियू का हंगामा
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गन्ना पर्ची में गड़बड़ी तथा कैलेंडर में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को अपने बीच बैठाया।
गन्ने के इंडेंट संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ता तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान के नेतृत्व में शुक्रवार को गन्ना समिति कार्यालय पर पहुंचे। गन्ने के इंडेंट संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। अनुज ने कहा कि समिति द्वारा किसानों के गन्ने की पर्चियों में गड़बड़ी की जा रही है। आरोप लगाया कि कैलेंडर में भी अनियमितताएं हैं। संबंधित कामदार कैलेंडर ठीक करने के लिए पैसे की मांग करता है। फसल बढ़ोतरी की रसीद आठ दिन में लागू होनी चाहिए। चीनी मिल का नया सत्र आरंभ हो गया है। पिछले सत्र का भुगतान बकाया है।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने नवंबर के महीने में पूर्ण भुगतान की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पवांर ने कहा कि चालू सत्र का गन्ने का भुगतान नियमानुसार 14 दिन में मिलना चाहिए। गन्ने की पेड़ी व पौधे की आपूर्ति 60-40 के अनुपात में देने की मांग की।
विज्ञापन
धरने के दौरान पहुंचे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय सिंह को भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने बीच बैठा लिया। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने भाकियू कार्यकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर विकास त्यागी, धीरसिंह, ओमवीर व हाकम अली मौजूद रहे।