फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU's flywheel jam today, strong security system will remain

चक्का जाम के दौरान रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 25 Mar 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
BKU's flywheel jam today, strong security system will remain
चक्का जाम के दौरान रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा शुक्रवार को जनपद में किए जाने वाले चक्का जाम के दौरान एहतियातन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। लोगों को समस्या न हो, इसके लिए हाईवे पर रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था रहेगी।
भाकियू द्वारा कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को चक्का जाम की घोषणा की गई है। सुबह 11 बजे से होने वाले चक्का जाम के दौरान जनपद में पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। चक्का जाम के सभी प्वाइंट्स पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि फिलहाल किसी भी तरह की अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था नहीं करते हुए संबंधित थाना पुलिस को ही जाम प्वाइंट्स पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस फोर्स की जिम्मेदारी रहेगी कि किसी भी राहगीर के साथ बदसलूकी अथवा मारपीट जैसी कोई घटना न हो।
विज्ञापन

इसके लिए भाकियू कार्यकर्ताओं को भी समझाया जाएगा। वहीं, यदि हाईवे पर किसी भी तरह के जाम की स्थिति बनती है तो रूट डायवर्जन करते हुए तत्काल जाम में फंसे वाहनों को संपर्क मार्गों से निकाले जाने की व्यवस्था की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को असुविधा न होने देना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed