फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU routed off the toll, Hungama

भाकियू ने तौल बंद कराई, हंगामा

Mon, 07 Nov 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 07 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
BKU routed off the toll, Hungama
गन्ना तौल केंद्र पर हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल द्वारा अगैती प्रजाति का गन्न लेने से मना करने पर गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंच कर तौल बंद करा दी और हंगामा किया। चेतावनी दी कि अगर अगैती प्रजाति का गन्ना नहीं लिया गया तो, वे एक भी गन्ना क्रय केंद्र को चलने नहीं देंगे।    
विज्ञापन

 
गांव मंसूदाबाद में खतौली शुगर मिल गन्ना क्रय केंद्र स्थित है। इस केंद्र पर कर्मचारियों ने किसानों का अगैती प्रजाति का गन्ना लेने से इंकार कर दिया है। जिसको लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ किसान रविवार को एकत्र होकर केंद्र पर पहुंचे और तौल बंद करा दी। किसानों का कहना था कि पिछले तीन वर्ष से शुगर मिल ही अगैती प्रजाति 8903  गन्ने की बुवाई करा रहा है। अब इसे लेने से इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


जिसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने केंद्र पर तौल बंद करा दी और मिल अधिकारियों के खिलाफ हंगामा व प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगैती प्रजाति का गन्ना नहीं लेने पर वे किसी भी केंद्र को नहीं चलने देंगे। इस दौरान भाकियू नेता बिट्टू ठाकुर, पूर्व प्रधान अतर सिंह, ग्राम प्रधान जाकिर राणा, लक्ष्मण सिंह, नरेंद्र, नवीन, गोवर्धन, धर्मवीर, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed