फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU President Tikait took over the command of the opposition

विपक्ष की कमान भाकियू अध्यक्ष टिकैत ने संभाली

Tue, 08 Jun 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
BKU President Tikait took over the command of the opposition
विपक्ष की कमान भाकियू अध्यक्ष टिकैत ने संभाली
विज्ञापन

सिसौली/मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की विपक्ष की कमान अब भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने संभाल ली है। सिसौली में चौधरी नरेश टिकैत के घेर में विपक्ष के 20 जिपं सदस्य एकत्र हुए। भाकियू अध्यक्ष ने यहां हुई पंचायत में निर्णय सुनाया कि सतेंद्र बालियान संयुक्त प्रत्याशी होंगे। चुनाव जीतने पर सतेंद्र बालियान और सईदुज्जमां की पत्नी तहसीन ढाई-ढाई साल अध्यक्ष रहेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा डॉ. वीरपाल निर्वाल को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब उनके मुकाबले विपक्ष की कमान भाकियू सुप्रीमो के हाथों में आ गई है। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रालोद के पूर्व विधायक राजपाल सिंह बालियान के नेतृत्व में मंगलवार को सिसौली में पंचायत की गई। सिसौली में अपने आवास पर हुई पंचायत के दौरान चौधरी नरेश टिकैत ने सतेंद्र बालियान को किसान यूनियन की टोपी पहनकर उन्हें भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता प्रदान की। भाकियू अध्यक्ष ने सतेंद्र को विपक्ष की ओर से संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया। पंचायत में निर्णय लिया गया जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा, जिससे संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार सतेंद्र बालियान को चुनाव में सफलता मिलेगी। पहले ढाई वर्ष सतेंद्र जिला पंचायत अध्यक्ष रहेंगे, उसके बाद ढाई वर्ष सईद्दुजमां की पत्नी तहसीन जिला पंचायत अध्यक्ष रहेंगी। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय की घोषणा भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने की। पंचायत में उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों ने भाकियू अध्यक्ष के निर्णय को सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की। एक दो सदस्यों ने तो चौधरी नरेश टिकैत को अपने प्रमाणपत्र भी सौंप दिए हैं। पंचायत में राजपाल बालियान, बाबा श्याम सिंह बहावड़ी, सईदुजमां, नीटू दुल्हेरा, रेशपाल, मास्टर ओमपाल, संजीव पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन सदस्यों की मौजूदगी का दावा
सिसौली। विपक्ष ने जिन सदस्यों की मौजूदगी का दावा किया है उनमें सतेंद्र बालियान, तहसीन, गोविंद, इमरान, आमिर, अमरकांत, विकास शर्मा, इरशाद, अंकित बालियान, मोमीन जौला, गज्जू पठान, यूनुस, सलीम, विकास उर्फ राफे, शान मौहम्मद, शाहनजर, जूली जाटव, भीष्म गुर्जर, शाहनवाज, संजय रवि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed