BKU Panchayat: नरेश टिकैत बोले- किसान परेशान, अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे, पंचायत का किया एलान
भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों से एकजुटता का आह्वान करते हुए नरेश टिकैत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दो जिलाें में पंचायत का एलान करते हुए किसानों से नैनो यूरिया के बहिष्कार का आह्वान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू की पंचायत में किसानों से एकजुटता का आह्वान किया गया। संगठन 20 जुलाई को सहारनपुर और 22 जुलाई को अलीगढ़ के टप्पल में किसानों की समस्याओं पर पंचायत करेगा। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर नौ अगस्त को जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। शामली के किसान भाज्जू कट पर प्रदर्शन करेंगे। किसानों से नैनो यूरिया के बहिष्कार का आह्वान किया।
किसान भवन पर आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। संगठन मजबूत होगा तो किसानों की समस्याओं का समाधान भी होगा। युवाओं से आह्वान किया कि नशाखोरी से दूर रहना होगा।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा किसानों को नैनो यूरिया खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसान नैनो यूरिया का बहिष्कार करें। अधिकारी बेलगाम हो गए हैं, संगठन को मजबूत करना होगा। सरकार सामने नहीं आएगी।
किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे, नौजवानों को नौकरी और इंटरव्यू तक नहीं जाने दिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा मजबूती से काम कर रहा है, जिस कारण सरकार का दिमाग भी ठीक हुआ है।
यह भी पढ़ें: मीरापुर उपचुनाव: टिकट की जोर-आजमाइश में जुटे दावेदार, डॉ. संजीव बालियान का नाम भी चर्चा में, ये हैं समीकरण
चरथावल के व्यापारियों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न: टिकैत
चरथावल में सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे पर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य 28 फीट सड़क चौड़ी करने का समझौता हुआ था। कुछ सरकारी संगठन 40 फीट सड़क चौड़ी करने की बात कर रहे हैं। अगर सिखेड़ा गांव में बाईपास बन सकता है तो चरथावल में भी बन जाएगा। व्यापारी करीब 32 फीट सड़क छोड़कर निर्माण शुरू कर दें, और अधिकारी कान खोलकर सुन ले संगठन व्यापारियों के साथ है।
संगठन में षड्यंत्रकारियो की जरूरत नहीं
सिसौली। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संगठन पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा भविष्य में किसानों के सामने बहुत समस्याएं आने वाली हैं बिजली ,खाद , पानी के साथ फसल बेचने की समस्या होगी। किसानों को सहकारी समिति के स्तर पर काम करना होगा।