फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   bku ne sugar mill par dharna diya

भाकियू ने चीनी मिल पर धरना दिया

Fri, 16 Dec 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
bku ne sugar mill par dharna diya
बकाया भुगतान की मांग को लेकर मिल में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता । - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में गन्ने के बकाया भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर भाकियू ने बजाज चीनी मिल भैंसाना में धरना दिया। मिल के अधिकारियों से वार्ता के बाद उपजिलाधिकारी ने 15 दिन के अंदर सारा पुराना भुगतान और नए भुगतान का 10 दिन का पेमेंट दिलवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को चीनी मिल के गेट पर दरे बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने बताया कि किसानों का पिछले वर्ष का अतिरिक्त 50 रुपये का बकाया भुगतान चीनी मिल नहीं दे रही है। किसानों की मांग पर गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप राठी, गन्ना समिति के सचिव विश्वामित्र पाठक किसानों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन


भुगतान के साथ-साथ गन्ने का इंडेंट बढ़ाने, रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लेने की भी मांग उठाई गई। सूचना पर एसडीएम श्याम अवध चौहान भी किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को 15 दिन के अंदर पिछले साल का भुगतान तथा चालू सत्र का दस दिन का भुगतान दिलवाने का आश्वासन दिया। मंडल अध्यक्ष ओमपाल मलिक, केपी मलिक, सुभाष बालियान, सुधीर, देवेश त्यागी, राजू, त्यागी, शिवपाल, रामनारायण शर्मा, संचालन मांगेराम पंवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed