फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU leaders sit on power house

भाकियू नेताओं का पुरकाजी बिजलीघर पर धरना

Sat, 30 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
BKU leaders sit on power house
पुरकाजी बिजली घर पर धरना देते भाकियू नेताओं व किसानों को समझाते एसडीओ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू नेताओं का पुरकाजी बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। बरला बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए भाकियू नेताओं ने पुरकाजी बिजलीघर पर धरना देकर संविदाकर्मी को हटाने की मांग की।

शनिवार शाम ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के साथ दर्जनों कार्यकर्ता व किसान पुरकाजी बिजलीघर पहुंचे और एसडीओ से मिलकर आरोप लगाया कि बरला बिजलीघर पर तैनात संविदा लाइनमैन किसानों के ट्यूबवेल के तार हटा देते हैं और तार लगाने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं, जो किसान उसका विरोध करता है उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि उसके विरुद्ध छपार थाने पर शिकायत भी दर्ज करा रखी है। उन्होंने बिजलीघर पर मौजूद एसडीओ अजय यादव को अपने बीच बैठा लिया और चेतावनी दी कि जब तक आरोपी लाइनमैन को नहीं हटाया जाएगा तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। एसडीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। एसडीओ ने उसे बरला क्षेत्र से हटाकर किसानों को शांत किया। एसडीओ ने बताया कि लाइनमैन को अपने कार्यालय से अटैच कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान राजा गुर्जर, बाबर प्रधान, हसन, सलमान, मुनीर, वाजिद, बबलू त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed