फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU did not take permission from the administration for the Mahapanchayat

भाकियू ने प्रशासन से नहीं ली महापंचायत की अनुमति

Mon, 30 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
BKU did not take permission from the administration for the Mahapanchayat
मुजफ्फनगर के जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाली महापंचायत की तैयारी के दौरान टेंट लगाते श्रमिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रशासन से भाकियू ने नहीं ली महापंचायत की अनुमति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू ने पांच सितंबर को जीआईसी में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली है। आयोजकों की ओर से अभी तक जिला प्रशासन को कोई पत्र भी नहीं दिया गया है। उधर, भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत की सूचना डीएम को पत्र देकर दे दी थी। इस इस संबंध में अनुमति कोई नहीं ली है। पत्र से ही प्रशासन को महापंचायत के बारे में जानकारी दे दी है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पांच सितंबर को किसान महापंचायत की घोषणा की है, जिसकी जिम्मेदारी भारतीय किसान यूनियन को सौंपी गई है। महापंचायत को देखते हुए अभी से टेंट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। भाकियू ने प्रशासन को महापंचायत की अनुमति के लिए अभी तक कोई पत्र नहीं दिया है। जिला प्रशासन भी महापंचायत में संभावित भीड़ को देखते हुए भाकियू को पत्र जारी करेगा। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी भाकियू की होगी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइज और मास्क की जिम्मेदारी भाकियू की होगी। किसानों को आमजन मानते हुए उनके पानी, टॉयलेट और मेडिकल की व्यवस्था जिला प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन

भाकियू के होर्डिंग्स पर छाए राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। शहर के चौराहों पर इस समय चौतरफा भाकियू के होर्डिग्स लगे हैं। इन होर्डिग्स में खास बात यह है कि राकेश टिकैत का बड़ा फोटो लगा है और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत का फोटो होर्डिग्स में ऊपर नेताओं की भीड़ में छोटा सा लगा दिया गया है। मीनाक्षी चौक पर एक साथ कई ऐसे होर्डिग्स लगाए गए हैं। जिले के आम किसानों में यह होर्डिग्स चर्चा का विषय बन गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र यादव कल करेंगे जड़वड़ में पंचायत
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के घटक किसान स्वराज संगठन के अध्यक्ष योगेंद्र यादव एक सितंबर को जनपद में जड़वड़ गांव में किसान पंचायत करेंगे। योगेंद्र यादव पांच सितंबर को होने वाली महापंचायत के लिए किसानों की पंचायत कर उन्हें महापंचायत में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं।

जयंत के समर्थन से रालोद कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पांच सितंबर की किसान महापंचायत को समर्थन की घोषणा कर दी है। इस घोषणा से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गया है। जिले के रालोद कार्यकर्ता महापंचायत की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि पूर्व विधायक राजपाल बालियान दो दिन पहले ही महापंचायत को समर्थन देने की बात कर चुके हैं। जाट समाज के रालोद के अधिकतम वोटर भाकियू की पंचायत में आते हैं। जयंत चौधरी की घोषणा से उनमें अधिक उत्साह भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed