{"_id":"617ea66925e43829d45eabf9","slug":"bku-changed-district-president-in-10-days-yogesh-sharma-made-new-district-president-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: भाकियू ने 10 दिन में ही बदला जिलाध्यक्ष, नीरज पहलवान को हटाकर अब योगेश को सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: भाकियू ने 10 दिन में ही बदला जिलाध्यक्ष, नीरज पहलवान को हटाकर अब योगेश को सौंपी कमान
Sun, 31 Oct 2021 07:51 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:51 PM IST
सार
भारतीय किसान यूनियन में बीते कुछ समय से उठापटक की स्थिति बनी हुई है। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के स्थान पर 22 अक्तूबर को नीरज पहलवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
भाकियू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने नियुक्ति के 10 दिन बाद ही जिलाध्यक्ष नीरज पहलवान को हटा दिया है। उनके स्थान पर अब योगेश शर्मा जिलाध्यक्ष होंगे। बीते कुछ दिनों में भाकियू संगठन के कई पदाधिकारी संगठन को अलविदा कह चुके हैं।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने पत्र जारी कर बताया है कि योगेश शर्मा को संगठन का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश संगठन के निर्णय से अवगत कराते हुए बताया कि रामपाल सिंह को अमरोहा का मुजफ्फरनगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जितेंद्र सिंह उर्फ जीते चौहान को हापुड़ का युवा जिलाध्यक्ष एवं अजय कंबोज को सहारनपुर का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन में बीते कुछ समय से उठापटक की स्थिति बनी हुई है। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान के स्थान पर 22 अक्तूबर को नीरज पहलवाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले सदर तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा संगठन को अलविदा कह चुके हैं। सात साल तक जिलाध्यक्ष रहे राजू अहलावत ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन