फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU appeals to name farmers on September 5

भाकियू की पांच सितंबर किसानों के नाम करने की अपील

Thu, 02 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
BKU appeals to name farmers on September 5
जीआईसी के मैदान में भाकियू नेताओं से तैयारियों की जानकारी लेते एडीएम प्रशासन अमित सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाकियू की पांच सितंबर किसानों के नाम करने की अपील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन ने आम जनता से अपील की है कि वह पांच सितंबर (रविवार) को शहर में न आए। महापंचायत में देशभर के किसान जुटेंगे। आम जनता को आने-जाने में परेशानी होगी। इसलिए जनता को एक दिन किसानों के नाम कर सहयोग करना चाहिए।
तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जीआईसी मैदान में पांच सितंबर को किसान महापंचायत होगी, जिसकी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। तैयारियों की जिम्मेदारी गृह जनपद होने के कारण भारतीय किसान यूनियन को दी गई है। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ जीआईसी मैदान का जायजा लिया। बारिश के कारण पंडाल में बिगड़ी स्थिति को संवारने का काम शुरू करा दिया गया। मैदान पर बारिश के पानी के कारण हुए जलभराव के बाद कीचड़ का आलम है। इसको देखते हुए मिट्टी भराव का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मेंद्र मलिक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बारिश के कारण तैयारियों पर प्रभाव पड़ा है, लेकिन मैदान को तेजी से तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही नगरीय निकायों से मोबाइल टॉयलेट भी मैदान पर भेजी गई हैं, जिनको विभिन्न प्वाइंटों पर लगवाया गया है। इनके लिए पानी का भी प्रबंध कराया जा रहा है। मैदान में कीचड़ वाले स्थानों पर मिट्टी डलवाने का काम तेजी से कराया जा रहा है। इस मैदान पर पांच सितंबर को किसान एक नया इतिहास लिखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि देशभर से संयुक्त किसान मोर्चा का इस महापंचायत में प्रतिनिधित्व रहेगा। छह पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि महापंचायत रविवार को होने जा रही है। ऐसे में हम आम लोगों से अपील करते हैं कि वह बहुत ही आवश्यकता पड़ने पर अपने घरों से बाहर निकलें। इस दिन अनावश्यक रूप से शहर में ना आएं। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या भी आम लोगों से जुड़ी हुई है। इसलिए एक दिन सभी लोग किसानों को समर्थन दें। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी ओमदेव खत्री, भाकियू के पूर्व नगराध्यक्ष शाहिद आलम, नवीन राठी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी आदि मौजूद रहे।
एसएसपी, एडीएम ने व्यवस्था को देखा
मुजफ्फरनगर। महापंचायत में तैयारियों और व्यवस्था को परखने के लिए एसएसपी अभिषेक यादव और एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने भी दौरा किया। एसएसपी के साथ एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार आदि पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक के साथ पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

शहर में छह स्थानों पर बनाए पार्किंग स्थल
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी ने बताया कि महापंचायत के लिए आने वाले किसानों के वाहनों को सरकुलर रोड से नहीं आने दिया जाएगा। इसके लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें मेरठ रोड पर आईटीआई का मैदान, नई मंडी में नवीन मंडी स्थल गुड़ मंडी, डीएवी कॉलेज मैदान, इस्लामिया इंटर कॉलेज का मैदान, रेलवे रोड स्थित माल गोदाम और नुमाइश मैदान शामिल हैं। इनके अलावा कहीं भी किसानों के वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed