फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BKU animal transfixed on the DM office

भाकियू ने डीएम ऑफिस पर पशु बांधे

Wed, 13 Jan 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 13 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
BKU animal transfixed on the DM office
मुजफ्फरनगर। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन ने डीएम ऑफिस पर पशु बांध दिए। चौथे दिन भी डीएम दफ्तर पर भाकियू का कब्जा रहा। डीएम अपने ऑफिस नहीं बैठ पाए। भाकियू के तंबू और झंडे कलेक्ट्रेट में अलग ही दिखाई दिए।
विज्ञापन


गन्ना मूल्य की घोषणा और बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू का डीएम ऑफिस पर चौथे दिन भी धरना जारी रहा। चौथे दिन भी डीएम अपने दफ्तर नहीं पहुंचे। भाकियू ने मंगलवार को डीएम ऑफिस पर पशु बांध दिए। ऑफिस प्रांगण में ही झोपड़ी बना दी।
विज्ञापन


तंबू बना दिए। भोजन भी भाकियू कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पर ही बना रहे हैं। डीएम ऑफिस पर जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि जिला प्रशासन सामने आने से डर रहा है। केवल सिटी मजिस्ट्रेट उनके बीच में आ रहा है। सरकार जानबूझकर गन्ने का मूल्य घोषित नहीं कर पा रही  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं हो पाता और बकाया भुगतान नहीं मिल पाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में शाहपुर क्षेत्र के किसान काफी संख्या में शामिल रहे। दिन भर धरना स्थल पर  रागिनी का कार्यक्रम भी चला। धर्मेद्र मलिक, ओमपाल मलिक, विकास शर्मा, कपिल सोम आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed