{"_id":"661dac5c0a037743e50bc6e4","slug":"bjps-slogan-and-guarantee-bhai-bhai-akhilesh-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-120601-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के लिए ...\nमुजफ्फरनगर - भाजपा का जुमला और गारंटी भाई-भाई : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के लिए ... मुजफ्फरनगर - भाजपा का जुमला और गारंटी भाई-भाई : अखिलेश
Tue, 16 Apr 2024 04:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
- बोले सपा मुखिया, भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी पश्चिम की हवा
- मुजफ्फरनगर लोकसभा के बघरा में सपा की सभा में भाजपा पर साधा निशाना
फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का जुमला और गारंटी भाई-भाई हैं। इनकी गारंटी नहीं घंटी है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के नाम से डराकर जबरन चंदा वसूलने का काम भाजपा ने किया। वर्ष 2022 में पश्चिम के मतदान से भाजपा नेता बौखला गए हैं। पश्चिम की हवा भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। दिल्ली वाले नेता ने पोस्टर से प्रत्याशियों के नाम और फोटो ही गायब कर दिए हैं।
बघरा में आयोजित सपा की जनसभा में पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने, दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने, बिजली मुफ्त देने का वादा झूठा साबित हुआ। दिल्ली वाले नेता ने पोस्टर से सबका नाम और फोटो गायब कर दिए हैं। वोट पड़ेंगे तो बीजेपी यूपी से गायब हो जाएगी। इनके दो नंबरी नेता कह गए थे कि बिजली माफ कर देंगे, लेकिन नहीं की गई है। यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। आज भी 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है, रोजगार नहीं। यही इनकी 10 साल की उपलब्धि है। सपा सरकार ने फीडर अलग करने का काम किया था, जिसके बाद ही आज 24 घंटे बिजली मिल रही है। एंबुलेंस सपा ने दी। भाजपा ने 100 नंबर को 112 कर दिया, लेकिन गाड़ी नहीं बढ़ाई। सपा सरकार में मिला लैपटॉप चल रहा है। बीजेपी ने उसकी नकल की। सपा ने डिजीटल डिवाइड को खत्म करने का काम किया था। भाजपा खराब राशन दे रही है। हम गरीबों को आटा और डाटा देंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि 2022 के पिछले गठबंधन में सब भुलाकर क्षेत्र के लोगों ने ऐतिहासिक वोट दी थी। 22 के मतदान से विरोधी बौखला गए हैं।
भाजपा की सरकार बनीं तो शादी नहीं होगी
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर भाजपा की सरकार बन गई तो नौजवानों की शादी नहीं होगी। इसकी वजह यह है कि सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं दे रही है। युवाओं को बिना शादी के रहना पड़ेगा। 80 प्रतिशत नौजवान बिना रोजगार और नौकरी के हैं। बीजेपी वाले नहीं चाहते कि नौजवानों का भविष्य बेहतर हो। सब परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। अग्निवीर कर दी गई। भाजपा खादी वाले की नौकरी भी तीन साल की कर सकती है।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
पूर्व सांसद सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी, एमएलसी किरणपाल कश्यप, विधायक पंकज मलिक, विधायक अतुल प्रधान, शेर सिंह राणा, मौलाना नजीर, गौरव जैन, माजिद सिद्दीकी मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने किया।
जो दूरी रखते थे, वो भी पास आ गए
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने क्षत्रिय समाज पर कहा कि ऐसे वर्ग जो कभी दूरी रखते थे, अब पास आ गए हैं। क्षत्रिय भाइयों ने भाजपा से दूरी बना ली है। यही नहीं, सभा की अध्यक्षता भी शेर सिंह राणा से कराई गई।