{"_id":"5ffc9b1e8ebc3e33b7172b09","slug":"bjp-workers-will-get-a-chance-in-district-panchayat-elections-karmaveer-muzaffarnagar-news-mrt5200463151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका: कर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका: कर्मवीर
विज्ञापन
गांधीनगर में भाजपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका: कर्मवीर
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश के सहसंगठन मंत्री कर्मवीर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा। यह चुनाव पार्टी पूरी गंभीरता के साथ लड़ेगी।
सोमवार को गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश के सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को तन, मन और बुद्धि लगाकर जिला पंचायत चुनाव जीतना है। बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए छोटे लक्ष्य को प्राप्त करना अति आवश्यक है। सभी कार्यकर्ता केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। समाज के अनुभवी व्यक्तियों और सर्वसमाज के प्रमुख लोगों से संपर्क कर व साम, दाम, दंड भेद की नीति अपनाकर हमें सभी चुनावों को जीतना ही है। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संयोजक त्रिस्तरीय चुनाव हरीश ठाकुर ने चुनाव संबधित सभी विषयों पर चर्चा व त्रिस्तरीय चुनाव के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने वार्ड व गांव में मतदाताओं से संपर्क कर तनम्यता से लगकर चुनाव जीताने का कार्य करें। संचालन जिला संयोजक यशपाल पंवार ने किया। इस मौके पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, सुषमा पुण्डीर, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुरेश तितौरिया, प्रदीप बालियान, ठाकुर मच्छेन्द्र सिंह, डॉ वीरपाल निर्वाल, राजीव गर्ग, महेशो चौधरी, संजय अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, सुरेंद्र देव शर्मा, सुधीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, बिजेंद्र पाल, रोहताश पाल, अमित चौधरी, शरद शर्मा, राजीव गुर्जर, जिला मंत्री नितिन मलिक, राहुल वर्मा, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, बोबिंद्र सहरावत, साधना सिंघल, रमेश खुराना, प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

गांधीनगर में भाजपा पार्टी कार्यालय पर बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन