फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP workers should engage in booth empowerment: Beniwal

बूथ सशक्तिकरण में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता : बेनीवाल

Fri, 31 Mar 2023 05:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
BJP workers should engage in booth empowerment: Beniwal
भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण पर ध्यान दें। एकजुटता के साथ कार्यकर्ता अपने दायित्व का निवर्हन करें। कार्यकर्ताओं के दम से ही पार्टी ने उपलब्धियां हासिल की है।
गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बूथ सशिक्तकरण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि एक से छह अप्रैल तक सभी शक्ति केंद्र के सत्यापन अधिकारी अपने सभी बूथों पर जाकर बैठक करें। बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, सरल एप भरे हुए प्रोफाइल निर्माण एवं बूथ पर बनाए गए व्हाटसएप ग्रुप का सत्यापन करें। जहां पर जो कार्य अपूर्ण हो, उसे उस बूथ पर पूर्ण कराना है।
विज्ञापन

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सरकार की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रयास की सराहना की। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सभी शक्ति केंद्र के सत्यापन अधिकारी अपने कार्य को परिश्रम एवं लगन के साथ समय पर पूर्ण करें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मंत्री डॉ पुरूषोत्तम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, सुषमा पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, संजय गर्ग, शरद शर्मा, अमित चौधरी, जिला मंत्री सुधीर खटीक, बोबिन्द्र सहरावत, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित सिंह रावल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, पूर्व चेयरमैन अंजु अग्रवाल, सचिन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed