फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP workers prevented from cleaning, nozzle

भाजपा कार्यकर्ताओं को सफाई से रोका, नोंकझोक

Wed, 16 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP workers prevented from cleaning, nozzle
खतौली में आरपीएफ जवान भाजपा कार्यकर्ताओं से उलझा। - फोटो : KHATAULI
भाजपा कार्यकर्ताओं को सफाई से रोका, नोकझोंक
विज्ञापन

खतौली। खतौली रेलवे स्टेशन के आसपास सफाई अभियान चला रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को वहां मौजूद एक आरपीएफ जवान ने रोक दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की आरपीएफ कांस्टेबल से नोकझोंक हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर मंडलाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे प्लेटफार्म के निकट सफाई अभियान चलाने पहुंचे। सफाई अभियान चलाते समय रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक आरपीएफ का जवान पहुंचा, जिसने भाजपा कार्यकर्ताओं को सफाई अभियान से रोकते हुए कहा कि बिना स्टेशन मास्टर के अनुमति के यह कोई सफाई नहीं कर सकेगा। उसने सभी को सफाई अभियान से रोक दिया। जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की रेलवे पुलिस के जवान से जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद वहां पहुंचे भाजपा विधायक विक्रम सैनी के समक्ष यह मामला कार्यकर्ताओं ने उठाया। इस पर आरपीएफ के जवान ने अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। सफाई अभियान के दौरान आशीष कुमार प्रजापति, अमित त्यागी, सुनील उपाध्याय, प्रशांत देशवाल, विनोद राजपूत, सुंदर धारीवाल, ओंकार सिंह, गुफरान, हबीब, रवि ग्रोवर , मिंटू सैनी, सुमित रहेजा, श्याम रहेजा, बृजेश भंडारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed