फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP workers gathered online in virtual rally

मंत्री और नेताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Fri, 17 Jul 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP workers gathered online in virtual rally
वर्चुअल रैली में ऑनलाइन जुटे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

चरथावल। विधान सभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली में 225 कार्यकर्ता अपने घरों से ऑनलाइन रू-ब-रू हुए। मुख्य वक्ता अमर पाल मौर्य और राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप ने केंद्र और प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों को सत्यापन का कार्य शुरू किया जाएगा।

शुक्रवार दोपहर एक बजे क्षेत्रीय कार्यालय से प्रदेश मंत्री मुख्य वक्ता अमर पाल मौर्य और क्षेत्र के गांवों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के कहर में मुफ्त राशन वितरण कराने का निर्णय नवंबर तक बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, मुफ्त गैस सिलेंडर पीएम आवास योजनाओं से हर पात्र व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। पीएम की कूटनीति के कारण दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुलिस का बदमाशों पर पुलिस का कहर जारी है। अपराध मुक्त शासन से आम जन और व्यापारी राहत की सांस ले रहा है। कोई भी सक्रिय अपराधी खुलेआम नहीं घूम पा रहा है। सीएम के संज्ञान में आने पर कोई भी रसूखदार भ्रष्टाचारी अफसर और नेता बच नहीं पाएगा। मंत्री ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोरोना की महामारी के बावजूद विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने का फैसला लिया है। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बिरालसी मंडल अध्यक्ष विकास आर्य, चरथावल अध्यक्ष मनीष गर्ग, बघरा अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, हरसौली मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, रामभूल पुंडीर, सुशील त्यागी, सुरेंद्र कश्यप आदि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed