फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP workers angry over police functioning

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता

Sun, 24 May 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
BJP workers angry over police functioning
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डा. सजीव बालियान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। चरथावल में पुलिस पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने और गोकशी का मुद्दा उछला। उन्होंने रोहाना-चरथावल जर्जर मार्ग को ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों से वार्ता की।

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने पारी-2 के एक साल पूरा होने पर क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं से एक बैंक्वेट हॉल में बातचीत की। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का कार्यकर्ताओं ने ख्याल रखा। बिरालसी मंडल अध्यक्ष विकास आर्य और पूर्व जिला मंत्री रामभूल सिंह दूधली ने कहा कि पुलिस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर चालान किया जा रहा है। जबकि गोकशों के विरुद्ध कार्रवाई प्रभावहीन है। उन्होंने एसओ से पूछा कि लॉकडाउन में कस्बे एवं देहात में दो दर्जन से ज्यादा गोवंश आखिर कैसे गायब हो गए? मंत्री ने एसओ से कहा कि किसी कार्यकर्ता के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। मंत्री ने कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एसओ से सवाल-जवाब किए। वहीं, चरथावल-रोहाना मार्ग, चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग की दुर्दशा के मुद्दे पर अफसरों से बातचीत की। मंत्री ने कार्यकर्ताओं द्वारा बताए गए कार्यों को पीए कृष्ण मित्तल को सूचीबद्ध कराया और शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में चरथावल के लेखपाल केशव शर्मा को लॉकडाउन में रिलीव कराने पर नाराजगी जताई। जिला महामंत्री विजय सैनी, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, बिरालसी मंडल अध्यक्ष विकास आर्य, विनेश त्यागी, रविकांत त्यागी, नामित सदस्य मिथुन त्यागी, अजय वर्मा, प्रशांत त्यागी, जितार्थ त्यागी, राजेंद्र वाल्मीकि, मोहित गर्ग, अनुज त्यागी, पंकज कश्यप, विजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed