फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP workers angry

मुख्यमंत्री के चार जगह पुतले फूंके

Thu, 05 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 05 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर(ब्यूरो)। जिला पंचायत के वार्ड दस के परिणाम में धांधली का आरोप लगाकर भाजयुमो ने मुख्यमंत्री के पुतले फूंके और सपा के पोस्टर, होर्डिंग फाड़ दिए। महावीर चौक, प्रकाश चौक पर जाम लगाकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

 
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीतिश मलिक के निर्देश पर नगर अध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। शिवचौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने को लेकर पुलिसकर्मियों और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में छीनाझपटी भी हुई। महावीर चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हुई। उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर लगे सपा के होर्डिंग और पोस्टर फाड़ दिए और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक पर जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए और इसी बीच प्रदेश सरकार का भी पुतला फूंका गया। युवा मोर्चा ने अहिल्याबाई चौक पर प्रदर्शन करते हुए यहां भी मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नगराध्यक्ष अंकित शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के दबाव में धांधली की गई। यह सीधे लोकतंत्र की हत्या है। रोहित खुराना और मोहित बालियान ने कहा कि सपा सरकार में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सुनील दर्शन, अचिन कंसल, रोहित कौशिक, सौरभ टंडन, आशुतोष वर्मा, रोहित तायल, मयंक गुप्ता, गगन छाबड़ा, नमन अरोड़ा, शुभम,  सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रशांत पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed