फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP worker sued, police sat pressing the matter

भाजपा कार्यकर्ता ने कराया मुकदमा, पुलिस मामले को दबाकर बैठी

Tue, 22 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP worker sued, police sat pressing the matter
मुजफ्फरनगर। भाजपा शासन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस सुनने व कार्रवाई को तैयार नहीं है। जबकि भाजपा कार्यकर्ता ने छह दिन पहले मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है। बावजूद अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को एसएसपी व एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खतौली के गांव टिटौडा के मूल निवासी आदेश कुमार मोतला पुत्र भोपाल सिंह वर्तमान में खतौली के मोहल्ला पार्श्वनाथ में रहते है। उन्होंने बताया कि वह भाजपा किसान मोर्चा में सदस्य है। घटना दस मार्च की है। दस मार्च को मतगणना होने पर भाजपा के खतौली प्रत्याशी विक्रम सैनी जीतने के बाद घर पहुंचे थे। तब पार्टी के कार्यकर्ता भी वहां विधायक का स्वागत करने के लिए गए थे। उस समय उनका व ऋषिपाल भाटी, रमेश भाटी का एक फोटो विधायक विक्रम सैनी के साथ खिंचा था। उस फोटो को वीर गुर्जर गुल व ग्राम पंचायत ग्रुप टिटौडा पर डाला गया। इस फोटो को लेकर किसी सुशील प्रधान के नाम से उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिससे उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने पता चलने पर इस बारे में 13 मार्च को खतौली पुलिस को तहरीर दी थी। पहले तो पुलिस मामले को दबाए रही। बाद में चार दिन बाद 17 मार्च को यह मुकदमा सुशील प्रधान के खिलाफ मोबाइल नंबर का हवाला देते हुए दर्ज किया गया। छह दिन में भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर आदेश मोतला के पिता भोपाल सिंह कई साथियों के साथ मंगलवार को एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय से मिले। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी का कहना है कि कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed