{"_id":"60e1f6a08ebc3edbd008d16f","slug":"bjp-won-on-the-strength-of-district-administration-muzaffarnagar-news-mrt545872626","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जिला प्रशासन के बल पर जीत हासिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जिला प्रशासन के बल पर जीत हासिल की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने जिला प्रशासन के बल पर जीत हासिल की
मुजफ्फरनगर। सपा की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह भाजपा की साजिशों से सावधान रहें। आरोप लगाया कि भाजपा ने पुलिस प्रशासन को अपने वर्कर की तरह इस्तेमाल करते हुए जिला पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को बंधक बनाकर जबरिया जीत हासिल की है। भाजपा को 2022 विधानसभा चुनाव में करारी हार से इसका बदला मिलेगा।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर बैठक में प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर नई वोट बनवाने और भाजपा के इशारे पर सपा समर्थकों की वोट कटवाने की साजिश पर जागरूक रहे। साजिश में शामिल अधिकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर हर बूथ पर सभी पात्र लोगों की शत प्रतिशत वोट बनवाने की अपील की।
हाजी लियाकत अली, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी, साजिद हसन, सचिन अग्रवाल, विनय पाल ने भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई घटते रोजगार खत्म होती नौकरियों व चिकित्सा शिक्षा की बदहाल व्यवस्था पर का जवाब देने के लिए सपा सरकार के रूप में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। मौके पर अंसार आढ़ती, उमेश त्यागी, गौरव जैन, सतीश गुर्जर, सतबीर त्यागी, नासिर राणा, गुलजार सिंह प्रधान, डॉ. इसरार अल्वी, फिरोज अंसारी, जोगेंद्र सैनी, रजनीश शर्मा, मौजूद रहे।