फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP will tell public the truth on CAA

भाजपा ने शिवचौक से शुरू किया जनजागरण

Wed, 01 Jan 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP will tell public the truth on CAA
शिव चौक पर सीएए के जागरुकता के बैनर बांटते भाजपाई। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीएए पर जनता को भाजपा बताएगी सच्चाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पाटी ने सीएए को लेकर जनजागरण प्रारंभ कर दिया है। शिवचौक पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और नईमंडी में प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शुरूआत की। उन्होंने कहा कि इस कानून का देश के आम नागरिकों से कोई लेनादेना नहीं है, विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

शिवचौक पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत साफ है। हमने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरे किया जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून उन लोगों के लिए है, जो देश में शरण लेना चाहते हैं। इसका देश के आम नागरिक से इसका कोई मतलब नहीं है। भारत-पाकिस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ है, इसलिए वहां के मुस्लिमों को नागरिकता देने का कोई औचित्य नहीं है। शिवचौक पर अभियान के जिला प्रमुख नितिन मलिक, विनीत कात्यान, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुनील शर्मा, सुनील तायल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, संजय गर्ग, सुनील सिंघल, बिजेंद्र पाल, विकास गुप्ता, अमित बॉबी, रोहित तायल, हनी पाल, भीष्म धीमान, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, सुषमा पुंडीर, वैभव त्यागी, अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने नईमंडी में जनजागरण अभियान चलाया। अग्रवाल ने जनता को बताया कि भाजपा का फैसला राष्ट्रहित में है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू, जैन, सिख, पारसी, ईसाई भारत में नहीं शरण लेंगे तो कहां जाएंगे। इन लोगों का धर्म के नाम पर इन देशों में उत्पीड़न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed