फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP will form government again after winning 300 plus seats in UP: Pankaj Singh

यूपी में 300 प्लस सीटे जीतकर फिर सरकार बनाएगी भाजपा : पंकज सिंह

Tue, 28 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP will form government again after winning 300 plus seats in UP: Pankaj Singh
तलहड़ी बुजुर्ग में भाजयुमो के युवा सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह - फोटो : DEVBAND
देवबंद/तलहेड़ी (सहारनपुर)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सहारनपुर जनपद की सभी सातों सीटों पर भाजपा को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को तलहेड़ी बुजुर्ग में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों में बुलडोजर सड़क पर दिखाई देता था, लेकिन योगी सरकार में भू-माफिया द्वारा कब्जा की गई सरकारी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा भू-माफिया के ठिकानों को ध्वस्त कराकर वहां गरीबों के पक्के मकान बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया। योगी सरकार में भू-माफिया की जगह सिर्फ जेल में है। पंकज सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के दम पर ही भाजपा 2022 में फिर सत्ता में लौटेगी। क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने कहा प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के एजेंडे पर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में किसी को भी गलत काम करने की छूट नहीं है। उन्होंने कहा कि जनपद की सभी सातों सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम ने कहा योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विपिन सिरोही, पूर्व विधायक राजीव गुंबर आदि नेताओं ने भी विचार रखे। अध्यक्षता विपिन सिरोही व संचालन वैभव अग्रवाल व शुभम चौधरी ने किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह को शॉल ओढ़ाकर व मां दुर्गा की मूर्ति भेंटकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, क्षेत्रीय महामंत्री अनुज कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, मेयर संजीव वालिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, श्यामवीर त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ठाकुर अनिल सिंह, योगेश पुंडीर, पुष्पेंद्र तोमर, सागर चौधरी, सचिन गंगोली, आजाद कश्यप, अंकित चौधरी, शुभम त्यागी, बिजेंद्र सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों जाम से बेहाल रहे राहगीर
देवबंद। भाजपा युवा मोर्चा सम्मेलन के चलते तलहेड़ी बुजुर्ग में स्टेट हाईवे पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

तलहेड़ी बुजुर्ग में भाजयुमो के युवा सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह का नेताओं न?

तलहेड़ी बुजुर्ग में भाजयुमो के युवा सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह का नेताओं न?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed