{"_id":"61bf77a0c92061447201c2bc","slug":"bjp-will-fight-elections-in-the-name-of-jinnah-shahid-siddiqui-muzaffarnagar-news-mrt5698178145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिन्ना के नाम पर लड़ेगी चुनाव : शाहिद सिद्दीकि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिन्ना के नाम पर लड़ेगी चुनाव : शाहिद सिद्दीकि
विज्ञापन
रालोद कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा जिन्ना के नाम पर लड़ेगी चुनाव : शाहिद सिद्दीकि
मुजफ्फरनगर। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकि ने कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ने के मुद्दे नहीं है। भाजपा समाज को बांटकर जिन्ना के नाम पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन किसान यह साजिश कामयाब नहीं होने देंगे। किसान-मजदूर मिलकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।
सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर 23 दिसंबर को अलीगढ़ में होने वाले किसान दिवस समारोह पर चर्चा की गई। पूर्व सांसद ने कहा कि यूपी की वर्तमान सरकार में बैठे सत्तासीन जिन्ना का जिन्न चिराग निकालकर लाए हैं, क्योंकि भाजपा के पास विकास, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार का मुद्दा नही है। फिर से माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में किसान, युवा, नारीशक्ति इस विधानसभा चुनाव में इस जुमलेबाज सरकार को मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेगा।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौहर इकबाल ने कहा कि आने वाली सरकार राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन की सरकार होगी, जो किसानों और युवाओं के हितों में काम करेगी व एक करोड़ रोजगार युवाओं को देने का काम करेगी । जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि बड़ी संख्या में जिले के किसान भी अलीगढ़ पहुंचेंगे। रमा नागर, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, विनोद मलिक, नौशाद खान, गर्विता पुनिया, कमल गौतम, बालेंद्र मौर्य, अनुपमा चौधरी, पायल माहेश्वरी, नीलम शर्मा, यशपाल प्रमुख, सोमपाल बालियान, राजू आढ़ती और सुधीर भारतीय मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर और संचालन सतबीर वर्मा ने किया। बैठक के बाद पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकि पूर्व मंत्री योगराज सिंह के आवास पर भी पहुंचे।