फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP took out tricolor rally from Bhainsi to Dahor

भाजपा ने भैंसी से दाहौड़ तक निकाली गई तिरंगा रैली

Mon, 15 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP took out tricolor rally from Bhainsi to Dahor
खतौली के गांव भैसी ने दाहौड पहुंची तिरंगा रैली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया
विज्ञापन

दाहौड़ पहुंच कर शहीद पंकज के परिजनों का किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने भैसी से दाहौड़ गांव तक तिरंगा बाइक रैली निकाली। यात्रा के दौरान उत्साह का माहौल रहा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने शहीद पंकज चौहान के परिजनों को सम्मानित किया।
रविवार को भैसी से तिरंगा रैली को जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक विक्रम सैनी और भाजपा नेता राजू अहलावत बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। खतौली के भैंसी से बाइक तिरंगा रैली गंगनहर पुल, जीटी रोड, जानसठ रोड, मीरापुर रोड, गंगधाड़ी मार्ग होते हुए शहीद पंकज चौहान के स्मृति स्थल पर पहुंची। तिरंगा रैली के आगे चल रहा बुल्डोजर झूमता हुआ नजर आया। जानसठ रोड पर मिल गेट पर मिल अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। हजारों लोग तिरंगा लेकर बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। गंगनहर पर पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। तिरंगा रैली दाहौड़ में आयोजित शहीद पंकज चौहान के सम्मान समारोह स्थल पर पहुंची। शहीद पंकज चौहान के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में शहीद पंकज चौहान के माता-पिता और परिजनों का शॉल उठाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहीद के नाम पर गेट बनवाने का एलान
कंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने विधायक विक्रम सैनी को शहीद के नाम से गेट बनाने के लिए प्रस्ताव रखा। विधायक विक्रम सैनी ने शहीद के नाम से गेट बनाने की घोषणा की। मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि सीमाओं की रक्षा करने वाले शहीद जवानों का कर्ज कभी नहीं उतारा जा सकता। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सेना के दम पर ही देश सुरक्षित है। राजू अहलावत ने कहा कि सभी लोग अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त के दिन अपने मकानों, दुकानों पर झंडा लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे शामिल
जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, चौधरी गजेंद्र अहलावत, सुनील प्रधान, ऋषिपाल भाटी चेयरमैन, अनुज प्रधान, अमित रावल, रेशु गोयल, दीपेश गुप्ता, सुदेश पुंडीर, सुधीश पुंडीर, अमित उपाध्याय, अनिल प्रधान, देवेंद्र अहलावत मोरना, नीटू उपाध्याय, अनुज सहरावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed