फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP's state general minister JPS Rathore in Muzaffarnagar

देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है बजट :

Sun, 14 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP's state general minister JPS Rathore in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर : गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर औ - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है बजट : राठौर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर ले जाने वाला कदम है। यह बजट किसानों के घरों में समृद्धि लाएगा। पीएम मोदी ने सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को खत्म किया है।
गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में राठौर ने बजट की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि इस बजट की बेहतरी पहले ही दिन से साबित हो गई थी, जब सेंसेक्स ने लंबी छलांग के साथ इसको अपनी सलामी पेश की। 46 हजार पर टिका सेंसेक्स बजट के कारण आज 51 हजार पर पहुंच चुका है। बजट ने निवेशकों को बड़ा लाभ दिया है। स्वास्थ्य पर बजट का पूरा फोकस रहा है। स्वास्थ्य के बजट में 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। राठौर ने कहा कि पहले सरकारों के बजट में घपले और घोटालों की योजनाओं पर जोर दिया जाता था, लेकिन मोदी सरकार के हर बजट ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था देने का काम किया है। जनधन खाते इसमें बड़े सहायक साबित हुए हैं। इस बजट से देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। कृषि में भी संसाधन बढ़ाने पर फोकस किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अचिंत मित्तल, रमेश खुराना, रोहिल वाल्मीकि, वैभव त्यागी, अमित चौधरी, सुषमा पुंडीर, सचिन सिंघल, सुधीर खटीक, रेणु गर्ग, संजय गर्ग, श्रीमोहन तायल, राहुल वर्मा, विनीत कात्यायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर चुप्पी साधी
मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर सवालों से घिरे तो बगले झांकने लगे। किसानों के लिए सबसे ज्यादा काम करने का दावा करने के बाद जब पत्रकारों से उनसे पूछा कि यूपी में गन्ना पेराई सत्र समाप्त होने जा रहा है और सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है, तीन साल से गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया है तो जेपीएस राठौर खामोश हो गए, वह इतना ही कह पाए कि किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान तो मिल रहा है। इसी प्रकार जब इस बजट को पूंजीपतियों के बजट के आरोपों और बजट के बाद ही डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी पर उनसे सवाल पूछे गए तो वह गोलमोल जवाब देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed