{"_id":"5e1a1fa18ebc3e87c430c93d","slug":"bjp-s-march-in-support-of-caa-today-muzaffarnagar-news-mrt463347596","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा आज
विज्ञापन
सीएए के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा आज
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रविवार को पदयात्रा कर रही है। पदयात्रा के साथ जीआईसी के मैदान में रैली का आयोजन भी होगा। रैली और पदयात्रा में भीड़ जुटाने को पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदयात्रा और रैली की तैयारी को लेकर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि पदयात्रा को एतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जीआईसी के मैदान में जिले के धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक संस्थाओं से जुड़े लोग सीएए के समर्थन में जुटेंगे। पदयात्रा में सर्व समाज का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, विधायक प्रमोद ऊटवाल, विक्रम सैनी, उमेश मलिक कार्यक्रम में रहेंगे। तैयारी को लेकर हुई बैठक में पूर्व विधायक अशोक कंसल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, सुनील सिंघल, जन जागरण अभियान के प्रमुख नितिन मलिक, विनीत कात्यान, रोहिल वाल्मीकि, हरीश अहलावत, सुषमा पुंडीर, रेणू गर्ग, बबीता गुप्ता, साधना सिंघल, अंजलि चौधरी, रमेश खुराना, रोहताश पाल, सुनील दर्शन, अचिंत मित्तल, अशोक बाटला, राजीव शर्मा, रक्षित नामदेव, प्रवीण शर्मा नरेंद्र चौधरी, विशाल गर्ग, हिमांशु सैनी, हरेंद्र पाल, सुनील शर्मा, रोहित तायल, कपिल त्यागी आदि रहे।
25 तक होगी ऑनलाइन अभ्यास परीक्षा
मुजफ्फरनगर। आईटीआई की ऑनलाइन परीक्षा 25 जनवरी तक होगी। कदम सिंह मेमोरियल, ओमप्रकाश राणा मेमोरियल, गिरीराज सिंह मेमोरियल के प्रबंधकों ने छात्र-छात्राओं से इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कहा है।