{"_id":"61e86e925cb2e90162534661","slug":"bjp-s-four-one-coalition-candidate-filed-nomination-muzaffarnagar-news-mrt574013882","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के चार, गठबंधन के एक प्रत्याशी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के चार, गठबंधन के एक प्रत्याशी ने किया नामांकन
विज्ञापन
नामाकंन करने पहुचे सदर विधान सभा सीट से प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के चार, गठबंधन के एक प्रत्याशी ने किया नामांकन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा के चार और गठबंधन के एक प्रत्याशी समेत आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन स्थल पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। वहीं, कुल 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
सदर सीट से राज्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल ने नामांकन किया। चरथावल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सपना कश्यप ने भी नामांकन दाखिल किया। पुरकाजी विधानसभा से भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने भी नामांकन किया। उनके साथ ब्लॉक प्रमुख चरथावल अक्षय पुंडीर रहे। बुढ़ाना विधानसभा से भाजपा विधायक उमेश मलिक ने नामांकन किया। चारों भाजपा प्रत्याशियों के साथ जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया नामांकन स्थल पर मौजूद रहे। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. बाबू नारायण सिंह के पौत्र व पूर्व सांसद संजय सिंह चौहान के पुत्र चंदन चौहान मीरापुर विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। चंदन चौहान रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर मौजूद रहे। बुढ़ाना विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ देवेंद्र मलिक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सदर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कृष्ण पाल सिंह और धर्मेंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 22 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें से चार सदर विधानसभा सीट, छह चरथावल विधानसभा सीट, दो मीरापुर विधानसभा सीट। पांच खतौली विधानसभा सीट, तीन बुढ़ाना विधानसभा सीट और चार पुरकाजी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों ने पर्च खरीदे हैं।