फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP-RLD alliance...first Anuradha, now Baliyan lost

Muzaffarnagar News: भाजपा-रालोद गठबंधन...पहले अनुराधा, अब बालियान हारे

Wed, 05 Jun 2024 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
BJP-RLD alliance...first Anuradha, now Baliyan lost
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट भाजपा-रालोद गठबंधन को रास नहीं आ रही है। 2009 में गठबंधन से पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी चुनाव हार गई थी, जबकि इस बार डॉ संजीव बालियान को हार का सामना करना पड़ा। अनुराधा रालोद और बालियान की गिनती भाजपा के बड़े जाट नेताओं में है।
विज्ञापन

भाजपा ने पश्चिम में रालोद से गठबंधन कर क्लीन स्वीप की रणनीति तैयार की थी। इसके केंद्र में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट थी। रालोद को इस गठबंधन में दो लोकसभा सीट दी गई थी। इनमें बागपत और बिजनौर शामिल रहीं। हालांकि रालोद ने अपने हिस्से की दोनों सीट जीत ली हैं। जिन दोनों सीटों को लेकर भाजपा ने फोकस किया था, उनमें मुजफ्फरनगर और कैराना सीट थी। भाजपा दोनों सीटों हार गई। मुजफ्फरनगर में भाजपा उतने वोट भी नहीं ले पाई जितने उसे अकेले लड़ने पर मिले थे। उसके लगभग एक लाख वोट कम हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले 2009 में रालोद-भाजपा का गठबंधन हुआ था। तब रालोद के टिकट पर अनुराधा चौधरी मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ी थी, लेकिन बसपा के कादिर राना के सामने उन्हें हार
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर में दोनों बार जीत गए
मुजफ्फरनगर सीट पर दोनों बार हार मिली, जबकि बिजनौर सीट पर दोनों बार गठबंधन को जीत मिली है। बिजनौर में साल 2009 में गठबंधन से रालोद के संजय चौहान जीते थे। इस चुनाव में उनके बेटे चंदन चौहान जीत गए । बिजनौर की सीट पर यह गठबंधन दोनो बार रास आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed