फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP pitched

टिकट वितरण पर भाजपा में घमासान, कई जगह फूंके गए पुतले

Tue, 17 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP pitched
भाजपा नगर अध्यक्ष के साथ खींचतान करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
खतौली विधानसभा सीट पर विक्रम सैनी को टिकट देने पर भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। भाजपाइयों ने विक्रम सैनी का पुतला फूंका और गुर्जर समाज के लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। इतना ही नहीं कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष प्रशांत देशवाल के घर हंगामा किया और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की।       
विज्ञापन


खतौली विधानसभा से भाजपा से टिकट लेने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, प्रशांत देशवाल, पारस जैन, यनेश तंवर, डॉ. सुधीर सैनी समेत दर्जनों नेता लाइन में थे। भाजपा ने कवाल के रहने वाले विक्रम सैनी को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। विक्रम सैनी को टिकट मिलने पर भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं और गुर्जर समाज के लोगों में विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कार्यकर्ता एकत्र होकर नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल के आवास पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने टिकट के विरोध में हंगामा करते हुए प्रशांत देशवाल के कपड़े तक खींच डाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विक्रम सैनी का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। इस दौरान सुरेश आर्य, नीटू उपाध्याय, सुंदरलाल प्रधान, विजयपाल, सोनू ठाकुर, आशीष जोनी, सभासद अनुज सहरावत, कृष्णपाल, राहुल तंवर, श्याम रहेजा, भारतवीर आर्य, विनोद ठाकुर, अश्वनी उपाध्याय आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 

उधर, गुर्जर समाज की बैठक टेकचंद वर्मा के प्रतिष्ठान भूड़ पर हुई। जिसमें समाज के लोगों ने विक्रम सैनी को टिकट दिए जाने का विरोध किया गया। गुर्जर समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री का फलावदा तिराहे पर पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। इस दौरान सत्येंद्र आर्य, नीटू भड़ाना, बाबा रतन सिंह, जयपाल सिंह, शिवकुमार लंबरदार, महाराज सिंह, सरदार सिंह, मदनपाल प्रधान, अनुज कुमार, जगपाल सिंह,  सुरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, कर्म सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।      

मोदी, शाह और भड़ाना के पुतले फूंके
मोरना। मीरापुर विधान सभा से भाजपा से टिकट लेने की लाइन में करीब डेढ़ दर्जन नेता लगे हुए थे। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को उस समय मायूसी का सामना करना पड़ा, जब भाजपा हाईकमान ने अवतार सिंह भड़ाना का टिकट घोषित कर दिया।

भाजपा प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को लेकर कार्यकर्ता और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गांव शुक्रताल, बेहड़ा सादात, ढासरी और अथाई में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत ग्रामीणों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया और उनके पुतले फूंके।

गांव बेहड़ा सादात में मुख्य चौराहे पर गांव जड़वड़ कटिया, टन्हेड़ा, गंगदासनपुर, खोकनी, कासमपुर खोला, मीरावाला, खरपौड़, दरियापुर आदि के ग्रामीणों अवतार सिंह भड़ाना का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में अमित कुमार, अनिल रणधावा, कपिल, शीशपाल, संतर, विपिन, तेजराम, संदीप, रविन्द्र प्रजापति, विशांत राठी, अंकुर, विपुल आदि शामिल रहे।


गांव अथाई में पुतला फूंकने वालों में धर्मवीर, संदीप चौधरी, पीतम, महेंद्र, श्याम सिंह, सन्नी, रामवीर मास्टर, अरुण, वीरसिंह, स्नेह, कृपाल सिंह जगशोरण, उधल, बिजेंद्र डीलर, रोहित, अनुज, कपिल शामिल रहे। गांव ढ़ासरी में ग्रामीणों ने अमित शाह और भड़ाना का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में जसवीर, जयसिंह, योगेश, प्रधान अशोक कुमार, रामबीर, टिंकू, रामनारायण, दिनेश, राहुल, अजय, सोनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed