{"_id":"5e4d7b338ebc3ef262388a74","slug":"bjp-muslim-national-forum-sent-memorandum-to-pm-devband-news-mrt469844669","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
सीएए के समर्थन में एसडएम कार्यालय में ज्ञापन देते भाजपाई
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (सेवा प्रकोष्ठ) के कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर लोगों में डर की स्थिति पैदा कर गलत संदेश प्रचारित कराकर धरने प्रदर्शन कराने का आरोप लगाया है।
इस बाबत बुधवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें कहा प्रधानमंत्री लगातार देशहित में कार्य कर रहे हैं। पूरे प्रदेश की जागरूक एवं शिक्षित मुस्लिम महिलाएं आपके साथ हैं। संगठन द्वारा सीएए के समर्थन में कार्य किए जा रहे हैं। इसी संबंध में मुस्लिम महिलाएं पूरे देश की धरनारत महिलाओं को संदेश देना चाहती है कि सीएए भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। मोदी सरकार भी मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है। कोई भी महिला गुमराह न हो वह सरकार के साथ आए।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रूबी गजनी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून संसद में पास हो गया है, परंतु विपक्ष ने गरीब व बेसहारा लोगों में डर की स्थिति पैदा कर दी है। इस कानून का लोगों में गलत संदेश प्रचारित कर धरने प्रदर्शन कराए जा रहे हैं, जो कि गलत है। ज्ञापन देने वालों में फरजाना अंसारी, फिदोष बेगम, रेशमा खान, महजबी, भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा, डॉ. मो. समर गजनी, अनवर इंजीनियर, लईक अहमद, शुभलेश शर्मा, आलोक खटीक, दीपक त्यागी, मो. नसीम, असलम अली आदि रहे।