फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP members in the police drama

भाजपाइयों का थाने में हंगामा

Sun, 18 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP members in the police drama
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। फेसबुक पर गलत पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई  को लेकर भाजपा नेताओं ने नई मंडी कोतवाली को घेराव किया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को बढता देख एसपी क्राइम ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।       
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली में रविवार शाम उस समय हंगामा हो गया जब फेसबुक की टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने मंडी कोतवाली को घेराव किया। फिरोज नामक के युवक ने रविवार को फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट डाल दी।
विज्ञापन


जिसे बाद में अखिल नाम के युवक ने लाइक कर दिया। इस बात का पता चलने पर पुलिस ने अखिल को उठा लिया और उससे फिरोज के बारे में पूछताछ करने लगी।  अखिल के पकड़े जाने का पता चलने पर भाजपाई और हिंदु संगठनों से जुडे़े लोग नई मंडी कोतवाली पहुंचे।  भाजपा नेताओं ने पकड़े गए युवक को निर्दोष बताया, और उसके छोड़े जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराव और हंगामे की सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता भी नई मंडी कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि फिरोज नामक युवक की विवादित पोस्ट को अखिल ने लाइक किया है।         फिरोज के बारे में जानकारी लेने के लिए अखिल को पूछताछ के          लिए लाया गया था। विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed