{"_id":"603152f08ebc3ee908406012","slug":"bjp-leaders-reach-khap-chowdhary-s-house-under-balian-s-leadership-muzaffarnagar-news-mrt5263737145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालियान के नेतृत्व में खाप चौधरियों के घर पहुंचे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालियान के नेतृत्व में खाप चौधरियों के घर पहुंचे भाजपा नेता
विज्ञापन
गांव शाहजुडडी में देशवाल खाप के चौधरी से वार्ता करते भाजपा नेता ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बालियान के नेतृत्व में खाप चौधरियों के घर पहुंचे भाजपा नेता
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान शनिवार को शाहपुर क्षेत्र में दो शादियों और दो स्थानों पर तेरहवीं में पहुंचे। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल एवं विधायक उमेश मलिक के साथ कई खाप चौधरियों के घर भी पहुंचे।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की भाजपा नेताओं को शादी और तेरहवीं के कार्ड नहीं देने के एलान के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भाजपा नेताओं के साथ बालियान खाप के गांव काकड़ा और गोयला में तेरहवीं में पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। सौरम और जैतपुर गांव में शादी के कार्यक्रमों में शामिल हुए। चारों गांवों में लोगों ने बालियान और उनके साथियों का अभिवादन भी किया। बालियान के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह और विधायक उमेश मलिक शाहजुड्डी में देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह के घर पर पहुंचे और कृषि कानूनों के मुद्दे पर उनसे बात की। चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि खाप चौधरी होने के नाते अपने आवास पर आने वाले सभी का सम्मान करते हैं।
इस दौरान खाप के छोटे चौधरी शरणवीर सिंह, पूर्व प्रधान बिजेंद्र देशवाल, कुलदीप देशवाल, सतेंद्र पहलवान, विपिन देशवाल, सुदेश पाल, संतर पाल आदि ग्रामीणों के अलावा भाजपा नेता मौजूद रहे। रायपुर नंगली में अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र अहलावत के घर पर पहुंचे और भाजपा की किसानों को लेकर चल रही नीति के बारे में बताया। यह टीम सौरम भी पहुंची और सर्वखाप के मंत्री सुभाष बालियान के आवास पर उनसे लंबी बातचीत की। बालियान ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर जाट समाज के मंत्री और पदाधिकारी खाप चौधरियों के बीच जा रहे हैं और उन्हें कृषि कानूनों के फायदे बता रहे हैं। यह भी आश्वासन दिया जा रहा है कि कानून में कोई कमी किसानों को लगती है तो उसे ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
शाहपुर में हुआ भव्य स्वागत
शाहपुर। कस्बे में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल का कस्बे में पहुंचने पर भाजपा विधायक उमेश मलिक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी भाजपा नेताओं ने कस्बे के मैन चौक पर स्थित किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विजय चौधरी, श्यामपाल सिंघल, डॉ. प्रदीप चौहान, सम्राट बालियान, पूर्व प्रधान धर्मपाल बालियान, नरेश बालियान, रविंद्र चौधरी, नीरज राठी, मनीष चौधरी, एकांश त्यागी, डॉ. कुलदीप त्यागी, मोनू सैनी, अनिल सैनी, कुलदीप प्रजापति, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, प्रदीप काशीवाल आदि मौजूद रहे।