फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader's car seized for flashing red and blue lights

Muzaffarnagar News: लाल नीली लाइट लगाने पर भाजपा नेता की कार सीज

Tue, 09 Jan 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's car seized for flashing red and blue lights
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह ने लाल नीली लाइट लगाने पर भाजपा नेता की गाडी को सीज करा दिया। उन्होंने जांच के भी आदेश दिए हैं। सोमवार रात में एसएसपी अभिषेक सिंह अपने हमराह पीआरओ व पुलिसकर्मियों के साथ शहर में भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान महावीर चौक के पास डेश बोर्ड के पास लाल नीली लाइट लगी एक लग्जरी कार घूमती दिखी। यह देखकर एसएसपी ने कार को रुकवाने के लिए कहा। पीआरओ ने कार रुकवाई तथा चालक से लाइट लगाने का प्रयोजन पूछा तो चालक व कार मालिक कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर एसएसपी ने कार को सीज करने के आदेश दिए। यह जानकारी पाकर एसओ सिविल लाइन भी मौके पर पहुंचे और एसएसपी के आदेश पर कार को थाने ले गए। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि लाल नीली लाइट लगी कार को सीज करा दिया है। कार किसकी है उन्हें जानकारी नहीं है। उधर, कार एक भाजपा नेता की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed