फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader's brother's wife dies after car drowns in canal

कार नहर में डूबने से भाजपा नेता के भाई की पत्नी ने दम तोड़ा, भाई घायल

Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's brother's wife dies after car drowns in canal
मुजफ्फरनगर : चरथावल के कुटरेसा पुल से नहर में गिरी कार को देखते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कुटेसरा-चौकड़ा मार्ग पर स्थित पुल पर अचानक सामने आई नील गाय की चपेट में आकर कार नहर में डूब गई। कार में सवार भाजपा नेता के भाई की पत्नी चीना की मौत हो गई। मौके से मृतका के पति को घायलावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब छह बजेे नगला राई निवासी भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय धीमान के भाई सचिन धीमान कार द्वारा अपनी पत्नी चीना (30) को सहारनपुर के गांव घ्याना गांव स्थित ससुराल से लेकर गांव लौट रहे थे। बताया कि चौकड़ा पुल के पास अचानक कार के सामने नील गाय आ गई। सचिन ने कार के ब्रेक लगाए, लेकिन नील गाय से टकराकर कार अनियंत्रित होकर नहर में उतर गई। कार नहर में डूबते देख वहां से गुजरने वाले लोगों ने शोर मचाया और कार सवार दंपती को बाहर निकाला।
विज्ञापन

लेकिन तब कार की अगली सीट पर बैठी पत्नी को बाहर निकालने में हुई देरी के कारण उनकी मौत हो गई। जबकि घायल सचिन को जिला चिकित्सालय भिजवाया। डायल 112 की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद मोर्चरी भिजवाया। पीड़ित भाजपा नेता ने बताया उनके भाई की हालत खतरे से बाहर है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed