फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP leader Rampal Singh Pundir dies from Corona

भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर का कोरोना से निधन

Wed, 07 Oct 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Rampal Singh Pundir dies from Corona
कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पिलखनी कोविड-19 अस्पताल में कराया था भर्ती
विज्ञापन

रामपाल ने निधन से राजनीतिक दलों में शोक, पैतृक गांव भायला में हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद(सहारनपुर)। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामपाल सिंह पुंडीर (57) का कोरोना बीमारी से निधन हो गया। मंगलवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुंडीर को पिलखनी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को पैतृक गांव भायला में उनका अंतिम संस्कार किया।
रामपाल सिंह पुंडीर लंबे समय तक संघ के प्रचारक भी रहे। रामपाल सिंह पुंडीर को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव पाने के बाद उन्हें पिलखनी स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी महसूस हुई। बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

भाजपा, संघ समेत अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर पैतृक गांव भायला में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर करीब 12 बजे गांव स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया। उनके छोटे पुत्र सार्थक ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में विधायक कुंवर बृजेश सिंह, सहारनपुर मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, दीपकराज सिंघल, शिवराज सिंह रोड, अनिल पुंडीर, जनेश्वर सैनी, विकास त्यागी, श्यामवीर त्यागी, पंकज त्यागी, कृष्णपाल सिंह पुंडीर, अरुण राणा, रणवीर सिंह एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपाल सिंह पुंडीर देवबंद विधानसभा से दो बार लड़े थे चुनाव
देवबंद। भाजपा नेता रामपाल सिंह पुंडीर आरएसएस के प्रचारक के साथ-साथ भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर रहे हैं। उन्होंने 2002 में पार्टी के टिकट पर ही देवबंद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन तब उनके मुकाबले पर बसपा से खड़े राजेंद्र सिंह राणा करीब चार हजार वोट से चुनाव जीत गए थे। रामपाल सिंह पुंडीर को 39 हजार और राजेंद्र सिंह राणा को 43 हजार वोट मिले थे। इसके बाद 2016 का उपचुनाव भी रामपाल सिंह पुंडीर ने लड़ा, लेकिन कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े माविया अली चुनाव जीते थे। इस चुनाव में रामपाल सिंह पुंडीर तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed