फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP is doing development without discrimination: Dr. Sanjeev Balyan

केंद्रीय मंत्री ने किया एक करोड की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलांयास

Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP is doing development without discrimination: Dr. Sanjeev Balyan
शाहपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के साथ विकास कार्य करा रही हैं। सभी धर्म व जाति के लोग उस पार्टी को वोट करें, जो सबको सम्मान देने का कार्य कर रही हो और विकास कराएं हो। उन्होंने इससे पहले उन्होंने एक करोड़ चार लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव आदमपुर में शाहपुर भौराकलां मार्ग की क्षतिग्रस्त 700 मीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने किया। इस निर्माणाधीन मार्ग की अनुमानित लागत 87.50 लाख रुपये है। इसके अलावा गांव में जिला पंचायत द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से रविदास मंदिर के सामने से होकर जाने वाले नाले व मेन रोड से अतर सिंह के मकान तक सात लाख रुपये की लागत से बनने वाली आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया । कश्यप समाज के श्मशान घाट की चहारदीवारी व हरिजन समाज के श्मशान घाट तक मिट्टी खड़ंजा को जिला पंचायत से करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान शोभाराम कश्यप व संचालन जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने किया । ग्राम प्रधान मुसर्रत अली खान ने केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागत किया । कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी , नीरज कुमार प्रधान , मोनू सैनी प्रधान पलड़ी , शिवम सैनी प्रधान ढिंढावली , अरविंद चौधरी प्रधान दुल्हेरा , आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed