फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP is a party of workers: Vijay Kashyap

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है : विजय कश्यप

Sun, 06 Dec 2020 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP is a party of workers: Vijay Kashyap
चरथावल में नई वोट बनवाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते मंत्री विजय कश्यप - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है : विजय कश्यप
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन में निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने बूथ स्तर पर वोट बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

कस्बे के एक बैंक्वट हॉल में चरथावल मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री विजय कश्यप ने कहा कि 15 साल संघ और संगठन में कार्य किया है। मेहनत के दम पर पार्टी की नीति और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। विधायक का टिकट पर दो बार कामयाबी नहीं मिलने पर निराश नहीं हुए, बल्कि पहले से ज्यादा उत्साहित मन से पार्टी के कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि उन्हीं की मेहनत के दम पर आज वह मंत्री है। एकजुटता में शक्ति है। व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक और मंडल प्रभारी श्रीमोहन तायल ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं के फार्मों को भरवाकर नए वोट बनाने में ऊर्जा के साथ जुटें। चरथावल मंडल को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर पर एक संयोजक नियुक्त है। एक सेक्टर पर पांच से छह बूथ है। बूथ स्तर पर अध्यक्षों को लेकर कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करें और नई वोट बनवाएं। मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग ने बताया कि जिले से मंडल को एक हजार फार्म दिए गए हैं। कार्यकर्ताओं को वोट लिस्ट दी गई और उनका अवलोकन करने के बाद नई वोट बनवाने की जानकारी दी। इस मौके पर नामित सदस्य अजय वर्मा, राधे लाल, अनुज त्यागी, प्रदीप सैनी अलावलपुर, किरन पाल सैनी, सुधीर शर्मा दहचंद, बजरंग बली चौकड़ा और वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed