फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP has made Dr. Sanjeev Balyan its candidate for third time from Muzaffarnagar Lok Sabha seat

Lok Sabha Elections: BJP का पसंदीदा चेहरा बने संजीव बालियान, दंगे के बाद 2014 में भाजपा को दिलाई थी बड़ी जीत

Sat, 02 Mar 2024 09:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Mar 2024 09:29 PM IST
सार

BJP Candidate List 2024 : भाजपा ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से तीसरी बार केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
BJP has made Dr. Sanjeev Balyan its candidate for third time from Muzaffarnagar Lok Sabha seat
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को तीसरी बार टिकट दिया है। समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। वह पिछले 12 साल से जिले की राजनीति में सक्रिय हैं। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया गया था। 

विज्ञापन


मूल रूप से कुटबी गांव के रहने वाले डॉ. सजीव बालियान 2012 के विधानसभा चुनाव में चरथावल सीट से टिकट के दावेदार थे, लेकिन तब स्वर्गीय विजय कश्यप को भाजपा ने टिकट दिया था। इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी की। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद बदले हालात में भाजपा ने पहली बार उन्हें टिकट दिया और वह जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। दूसरी बार 2019 में उन्होंने दिवंगत रालोद अध्यक्ष अजित सिंह को हराकर चुनाव जीता और केंद्र में मंत्री बनाए गए।

विज्ञापन

भाजपा ने तीसरी बार लगातार उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। इस बार भाजपा में टिकट के दावेदारों की संख्या भी बढ़ गई थी। यही नहीं अलग-अलग गुट टिकट के लिए अपनी-अपनी दावेदारी करने में जुटे हुए थे। लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने बालियान पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

रालोद से गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव
भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान इस बार रालोद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। जल्द ही गठबंधन का एलान होने की संभावना है। रालोद के राजग में आ जाने से भाजपा को सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर में ही फायदा होने की संभावना है।

विज्ञापन

भाजपा-सपा ने पत्ते खोले, बसपा का इंतजार
भाजपा ने डॉ. संजीव बालियान और सपा ने पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि बसपा के प्रत्याशी का इंतजार है। देखने वाली बात यह होगी कि बसपा मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी या फिर किसी अन्य बिरादरी के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगी। मुजफ्फरनगर लोकसभा चुनाव के नतीजों में बसपा के उम्मीदवार की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें: UP Weather: तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि, मुरझाए किसानों के चेहरे, फसलों को होगा नुकसान

समर्थकों ने मनाई खुशी
केंद्रीय राज्यंत्री डॉ. संजीव बालियान का टिकट घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी मनाई। शहर के शिव चौक और महावीर चौक पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, श्रीमोहन तायल, हरेंद शर्मा, अभिषेक गुर्जर समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: BJP Candidates List: भाजपा की पहली सूची जारी, जानें- पश्चिमी यूपी में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed