फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP has done welfare of the poor and respected farmers and laborers: Balyan

भाजपा ने गरीबों का कल्याण और किसान-मजदूरों का सम्मान किया : बालियान

Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
BJP has done welfare of the poor and respected farmers and laborers: Balyan
सराय रसूलपुर में मुस्लिम समाज के लोगों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा ने गरीबों का कल्याण और किसान-मजदूरों का सम्मान किया है। सपा सरकार में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। भाजपा सरकार ने गुंडागर्दी का खात्मा कर दिया।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित एक मंडप में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में सम्मेलन का आयोजन किया गया। अतिथियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने गरीबों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचने का काम किया। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को आशियाना दिया। किसान और मजदूर के हितों में योजनाएं चलाई।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि देश के शीर्ष पद से लेकर संगठन तक में अनुसूचित जाति के लोगों को सम्मान दिया गया है। भाजपा के साथ समाज का जुड़ाव पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने अनुसूचित जाति के लोगों को वोटर के तौर पर प्रयोग किया, लेकिन कभी भला नहीं किया। भाजपा ने समाज की भलाई के लिए कार्य किए।
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम, जनेश्वर प्रधान, बीडीसी प्रभात, श्याम लाल प्रधान, सुभाष प्रधान, दीपक प्रधान, राजकुमार प्रधान, जगमोहन प्रधान, धीर सिंह, महेंद्र सिंह, आदेश कुमार, अशोक कुमार, सचिन प्रधान, शिवम और अमन मौजूद रहे।
खटीक समाज में कूट-कूटकर भरी है हिंदुत्व की भावना : बालियान
खतौली। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि खटीक समाज ने हमेशा देश के निर्माण में योगदान दिया है। समाज में हिंदुत्व की भावना कूट-कूटकर भरी है। समाज ने कभी अपने नैतिक मूल्यों के साथ समझौता नहीं किया। गांव के प्रधान, विधायक, मंत्री सर्व समाज के वोट से बन सकते हैं।
भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन जीटी रोड स्थित सिद्धि विनायक हवेली में खटीक समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि खटीक समाज का उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश का हर व्यक्ति भाजपा के साथ है। सपा सरकार में सबसे ज्यादा खटीक समाज पर मुकदमे किए गए। भाजपा ने समाज की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ने का काम किया है। भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि आपकी परीक्षा की घड़ी है। राष्ट्र, गोवंश, नौजवान, सुरक्षा के लिए अपना एक-एक वोट देना है। आजादी के समय से खटीक समाज जनसंघ, भाजपा से जुड़े है।
अध्यक्षता श्याम सिंह धारीवाल और संचालन फल कुमार पंवार ने किया। आयोजक देवेंद्र बागड़ी, बृजेंद्र बागड़ी, प्रवीण बागड़ी रहे। इस मौके पर उमेश मिल गिरिया, दिनेश, सुनील दर्शन, सतीश, सुधीर, विजेंद्र, सुरेश चंद, सुधीर, छिद्दाराम, सुंदर धारीवाल, संजय बागड़ी, राजकुमार, कुलदीप और नवीन उपस्थित रहे।
मुस्लिम समाज के लोगों ने किया अभिनंदन
खतौली। सराय रसूलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान का मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। बालियान ने कहा कि भाजपा ने सर्वसमाज के हित में योजना चलाई है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है।

भाजपाइयों ने मतदाता पर्ची बांटकर समर्थन मांगा
जानसठ। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अनूप गुप्ता ने घर-घर मतदाता पर्ची बांटकर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में यह लड़ाई भाजपा की लड़ाई नहीं, यह विचारधारा की लड़ाई है । कसबे में उनका स्वागत किया गया। मंडल प्रवासी गौरव राणा, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष यनेश तंवर, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र बंसल उपस्थित रहे।

खतौली में हुए खटीक समाज सम्मेलन में मौजूद लोग

खतौली में हुए खटीक समाज सम्मेलन में मौजूद लोग- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed