फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP government working for the interests of all sections: Sanjeev Balyan

भाजपा सरकार सभी वर्ग के हितों के लिए कर रही है कार्य - संजीव बालियान

Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP government working for the interests of all sections: Sanjeev Balyan
उमरपुर गांव में विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलांयास कार्यक्रम में मौजूद डॉ. संजीव बालियान व अन्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना/शाहपुर। विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रही है। क्षेत्र में विकास कार्यों की बाढ़ सी आ गई है।
विज्ञापन

गांव उमरपुर की कश्यप चौपाल में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सांसद निधि, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की ओर से बारह बस्ती की न्याय पंचायत पलड़ी के सात गांवों में एक करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, नि:शुल्क राशन वितरण व विकास कार्यों के अलावा अन्य कार्य जाति धर्म के आधार पर नहीं, सभी के लिए किए जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन नलकूपों पर विद्युत मीटर लगे हैं, किसान परेशान न हो। विद्युत मीटर सिर्फ चेक मीटर के रूप में लगाए गए हैं। किसानों को सरकार द्वारा घोषित विद्युत मूल्य ही देना पड़ेगा। उन्होंने मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग से गांव पलड़ी, उमरपुर, ढिंढावली व आदमपुर जाने वाले 10 किमी लंबे मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनवाने की घोषणा की। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने आम जनता के हितों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। जनता इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, बबलू , शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, प्रमोद कश्यप आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल कश्यप व संचालन विजय चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मोनू सैनी, शिवम सैनी, मुसर्रत, नफीस, राज सिंह, धर्मपाल सिंह, नीरज राठी, नीरज कुमार व अरविंद चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed