{"_id":"64ca50f6ed3147cae8029ff4","slug":"bjp-government-is-scared-of-alliance-malik-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-4816-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन से घबरा रही है भाजपा सरकार : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन से घबरा रही है भाजपा सरकार : मलिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारें पूरी तरह फेल हो गई है। गठबंधन से भाजपा घबरा गई है। जनता को गुमराह करने के लिए जगह-जगह माहौल खराब कर देश के सांप्रदायिक सौहार्द को तोड़ना चाहती है।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी के स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि राजनीति में जनता की सेवा और संघर्ष करने वाले हर जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं को सम्मान देना सपा की पहचान है।
अब्दुल्ला कुरैशी ने कहा कि नई जिम्मेदारी पर खरा उतरने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, चौधरी इलम सिंह गुर्जर, राकेश शर्मा, सोमपाल सिंह भाटी, गौरव जैन, आशु मलिक मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव गोल्डी अहलावत ने किया।