फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP government did not live up to the expectations of farmers: Tikait

किसानों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी भाजपा सरकार : टिकैत

Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP government did not live up to the expectations of farmers: Tikait
- मुंडभर गांव में भाकियू की मासिक पंचायत, 23 अक्तूबर की तैयारी
विज्ञापन

फोटो समेत

संवाद न्यूज एजेंसी

सिसौली। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार को बनाने में किसानों ने सहयोग किया था, लेकिन सरकार किसानों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। उत्तर प्रदेश में इनका झंडा भी नहीं दिखेगा। पुलिस विभाग, बिजली, चकबंदी, वन विभाग किसानों के पीछे लगा रखे हैं। 23 अक्तूबर को महापंचायत में आरपार की लड़ाई का एलान होगा। किसान तैयारी के साथ आएं।

मुंडभर गांव में आयोजित मासिक पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि यह भूमि शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की जन्मभूमि है। उन्होंने गांव-गांव में शिक्षा की अलख जगाई थी। सरकार ने कई किसान संगठन खड़े कर दिए हैं। सरकार किसी संगठन की मांग मान ले, लेकिन किसानों को सम्मान मिलना चाहिए। सरकार किसानों को बर्बाद करने पर लगी हुई है, बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। गन्ने का नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन भाव की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा मुख्यमंत्री ने किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की थी, बिल तो माफ नहीं हुए मीटर लगाए जा रहे हैं। किसान 23 अक्तूबर को आंदोलन में अपने मीटर उखाड़ कर अपने साथ लेकर आएंगे। सरकार किसानों की मांगे नहीं मान रही है, अब हमें निर्णय लेना पड़ेगा। सरकार, शासन व प्रशासन मनमानी पर उतर आए हैं। सरकार ने खाप पंचायत को तोड़ने व आपस में लड़ने के लिए नई पॉलिसी बना ली है। पिछले 12 दिनों मे नोएडा, बिजनौर, हापुड़ व उसके बाद मुजफ्फरनगर में गंभीर धाराओं में भाकियू के पदाधिकारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिस्तर और भोजन का इंतजाम करके आएं किसान
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 23 अक्टूबर को आंदोलन शुरू होगा, लेकिन यह खत्म नहीं होगा। किसानों की घर वापसी की कोई तारीख निश्चित नहीं की गई है। किसान अपना भोजन व बिस्तर लेकर भाग लेंगे। ट्रैक्टर के सामने जो भी आएगा, चाहे किसी एसपी के गेट का दरवाजा ही क्यों न हो, सबको हटना पड़ेगा।



देश से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा : टिकैत

सिसौली। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा नहीं है, लेकिन मेरा पासपोर्ट पिछले चार साल से बंद कर रखा है। यह सब सरकार के इशारे पर अधिकारियों की मिली भगत है। मुझे देश से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।



डीएम के दफ्तर में तौलेंगे बुढ़ाना का गन्ना
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि कोई भी किसान बुढ़ाना मिल को अपना गन्ना नहीं देगा, जो बुढ़ाना मिल को गन्ना देगा वह गद्दार होगा। बुढ़ाना मिल क्षेत्र का गन्ना डीएम के दफ्तर में तौला जाएगा। किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


ये रहे मौजूद
पंचायत की अध्यक्षता महंत भागीरथ सरस्वती और संचालन ओमपाल मलिक ने किया। लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान, थांबेदार चौधरी श्याम सिंह बहावड़ी, दरियाव सिंह, सौदान सिंह, श्यामपाल, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, विनय पंवार, किशन दत्त त्यागी, सत्येंद्र पुंडीर, गुलबहार, दिनेश खेड़ा, बाबूराम तोमर, विक्रम सिंह, राजवीर सिंह, सतबीर सिंह, कपिल, नवीन राठी, ओमपाल सिंह, विदेश, रतन मान, जगत सिंह, धीरज लाटियान, सुखराम पाल सिंह, मांगेराम आदि मौजूद रहे।



राकेश टिकैत और कार्यकर्ताओं के खिलाफ थी साजिश

भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन के दौरान 28 जनवरी को राकेश टिकैत को जान मारने की योजना थी। गोली चलवाकर पांच-सात लोगों की हत्या करने की साजिश थी। यह जानकारी हमें एक आईपीएस अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed