{"_id":"5e692d8f8ebc3eeb546f4adb","slug":"bjp-government-accused-of-exploiting-farmers-in-hukka-chaupal-muzaffarnagar-news-mrt473134781","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुक्का चौपाल में भाजपा सरकार पर किसानों के शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का चौपाल में भाजपा सरकार पर किसानों के शोषण का आरोप
विज्ञापन

बुढ़ाना। गठवाला खाप के गांव फुगाना में हुक्का चौपाल में बिजली के बिलों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों व किसानों का शोषण कर रही है। बिजली के बिलों को लेकर किसान परेशान है। इस वर्ष सात महीने से किसानों के नलकूप बंद पड़े हैं। आरोप लगाया कि बिल जमा करने में विभाग द्वारा पंजीकरण शुल्क वसूला जा रहा है। किसान का चारों तरफ से शोषण किया जा रहा है।
गठवाला खाप के गांव फुगाना में हुक्का चौपाल में चौधरी बिजली के बिलों को लेकर चर्चा करते हुए चिंतित दिखाई दिए। चौधरी मुकेश मलिक के घेर में हुक्का चौपाल में हुक्का गुड़गुड़ाते हुए चौधरी निरंजन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में नलकूप व घर के बिलों की दरों में कमर तोड़ वृद्धि की गई है। पहले ही किसान अपनी फसलों को लेकर परेशान है। समय पर गन्ने का भुगतान नहीं मिलता। चौधरी मुकेश ने कहा कि पिछले सात माह से खेतों में पानी की आवश्यकता नहीं हुई। किसानों के नलकूप बंद पड़े हैं। इसके बाद भी किसान बिजली के बिल देने का मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान बिल जमा करने जाता है तो उससे पंजीकरण शुल्क वसूला जा रहा है। चौ. राजकुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री व भाजपा नेता किसान की आय दुगनी करने की बात कहते है। उन्हेें किसान की हालत दिखाई नहीं देती। चौ. रामकिशन ने कहा कि पहली सरकारों में किसानों का इतना शोषण नहीं हुआ. जितना भाजपा की सरकार में हुआ। इस मौके पर कुलदीप, धर्मवीर, चौधरी सुभाष, लक्ष्म, प्रवीण व यशपाल सहित हुक्का चौपाल में कई चौधरी मौजूद रहे।