फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BJP engaged in increasing farmers' income: Shahi

भाजपा किसानों की आय बढ़ाने में लगी: शाही

Sun, 11 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP engaged in increasing farmers' income: Shahi
कृषि विज्ञान केद्र में प्रशिक्षण इकाई का शिलान्यास करते मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा किसानों की आय बढ़ाने में लगी: शाही
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा किसानों की आय दुगुनी करने के लिए ठोस उपाय कर रही है। कृषि विज्ञान केंद्रों की संख्या बढ़ाना इसी का हिस्सा है। कृषि कानून किसान हित में उठाया गया बड़ा कदम है।
शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौडा में प्रशासनिक भवन और गुड़ उत्पादन एवं प्रशिक्षण इकाई का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि पहली बार जिले के गुड़ बनाने वालों को प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्र बढ़ाए हैं। दूसरी सरकारों का किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं था। कृषि विज्ञान केंद्रों से वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा ने किसानों की आय दुगुनी करने का जो संकल्प लिया है, यह उसी की ओर कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान हित में लगातार ठोस नीति बना रहे हैं। कृषि के नए कानून पूरी तरह किसानों के हित में है। किसानों के खातों में सीधे पैसे डालकर बिचौलिए खत्म किए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि गुड़ उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्र के लिए सरकार ने 35 लाख आवंटित किए हैं। इसके माध्यम से कृषकों को गुड़ उत्पादन प्रशिक्षण के साथ गन्ने से गुड़ बनाकर भी दिया जाएगा। केंद्र पर दो करोड़ की लागत से मत्स्य प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण यूनिट की स्थापना भी प्रस्तावित है। इस कृषि विज्ञान में कृषक छात्रावास, मिट्टी प्रशिक्षण प्रयोगशाला, मशरूम एवं मुर्गी पालन की यूनिट भी स्थापित की जाएगी। केंद्र पर फसल अवशेष प्रबंधन की योजना संचालित है, इसके लिए 40 लाख स्वीकृत हुए हैं। ग्रामीण कृषि मौसम सूचना इकाई की स्वीकृति भी यहां मिल चुकी है। किसानों को मौसम की सटीक जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस केंद्र पर सात वैज्ञानिक के साथ 16 लोगों के स्टाफ की नियुक्ति होगी। फसल प्रबंधन, पादप रोग प्रबंधन, पशुपालन, मत्स्य पालन, गृह विज्ञान, उद्यान के वैज्ञानिक नियुक्त होंगे। केंद्र का संचालन सरदार पटेल कृषि विश्व विद्यालय मेरठ के अधीन रहेगा। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, विधायक विक्रम सैनी, उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, कुलपति डॉ आरके मित्तल ने विचार रखे।

चित्तौडा में कृषि विज्ञान केद्र के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास करते मंत्रीगण।

चित्तौडा में कृषि विज्ञान केद्र के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास करते मंत्रीगण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed